स्वास्थ्य मंत्री का स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अनोखा प्रयास, पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर भी साधा निशाना

स्वास्थ्य मंत्री का स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अनोखा प्रयास, पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर भी साधा निशाना

Share
Link copied

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी साइकिल चलाकर विधानसभा परिसर पहुंचे।

विधानसभा पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा, “साइकिल से आने का उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। आज के समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में साइकिल एक बेहतर, सस्ता और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प हो सकता है।”

उन्होंने आगे कहा, “साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई प्रकार की बीमारियों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग आदि का खतरा भी काफी कम हो जाता है। मैं चाहता हूं कि आम लोग भी रोजमर्रा की छोटी-छोटी दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करें और फिट रहें।”

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।