impact-cyclone-arnab-deputy-commissioner-manjunath

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की

Share
Link copied
impact-cyclone-arnab-deputy-commissioner-manjunath
impact-cyclone-arnab-deputy-commissioner-manjunath

रांची: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर रांची जिले में 28 और 29 अक्टूबर को सभी सरकारी, निजी, अनुदानित और अन्य विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन बंद रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश, तेज हवाओं, आंधी-तूफान और वज्रपात की आशंका जताई गई है।

संभावित आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय के ब्लॉक-ए सभागार में जिला आपदा समिति की बैठक हुई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे जलजमाव, पेड़ गिरने और कमजोर मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

जिला प्रशासन ने लोगों से 28 और 29 अक्टूबर को अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। तेज हवा और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर नहीं रहने तथा क्षतिग्रस्त बिजली के तारों और गिरते पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचनाओं पर ध्यान देने की भी अपील की है। बैठक में जिला नोडल पदाधिकारी आपदा प्रबंधन सह अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।