चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद

रांची: चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण खराब मौसम की आशंका को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने 28 और 29 अक्टूबर को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में KG से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन स्थगित रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश अल्पसंख्यक विद्यालयों पर भी लागू होगा।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र, झारखंड की ओर से भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मौसम पूर्वानुमान के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत यह निर्णय लिया है। हालांकि, जिन निजी स्कूलों में पहले से परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां विद्यालय प्रबंधन अपने स्तर पर निर्णय ले सकता है। इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को देना अनिवार्य होगा।
प्रशासन के निर्देश के अनुसार, इन दोनों दिनों में शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा। वहीं, सभी सरकारी और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने और जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

जेसोवा के दीवाली मेले में शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन को आमंत्रण, मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लगेगा मेला
रांची: झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय…

DPDP कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे 21 मीडिया संस्थान, केंद्र सरकार को नोटिस; पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर उठे सवाल
नई दिल्ली: डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) कानून को लेकर देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों और केंद्र सरकार के बीच कानूनी विवाद…
















