Ranchi Police's appeal: Do not share unverified news on social media.

रांची में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक शूटर घायल

Share
Link copied

कांके में पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी थी पुलिस, मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक कथित शूटर घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कांके थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास फायरिंग की घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस घटना में दो शूटरों की संलिप्तता सामने आने की बात कही जा रही है। वारदात के बाद से ही पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस का सामना आरोपियों से हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पेट्रोल पंप पर फायरिंग के बाद से तलाश में थी पुलिस

कांके में पेट्रोल पंप के पास हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल घायल आरोपी की पहचान, उसकी स्थिति और दूसरे संदिग्ध की गिरफ्तारी को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।