एक नवंबर को दिल्ली में होगी कांग्रेस की ‘वोट बचाव, देश बचाओ’ रैली, झारखंड से शामिल होंगे नेता-कार्यकर्ता

रांची: कांग्रेस एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाव, देश बचाओ’ रैली आयोजित करेगी। रैली में झारखंड से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मंगलवार को रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।
केशव महतो कमलेश ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से चलाए गए ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ के बाद इस राष्ट्रीय रैली का आयोजन किया जा रहा है। इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित रैली में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) और लोगों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रैली को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। झारखंड से अधिक से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में पार्टी जुटी हुई है।

सिमडेगा टैक्सी स्टैंड की बदहाली पर ऑटो चालक संघ नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सिमडेगा: शहर के टैक्सी स्टैंड में बुनियादी सुविधाओं की कमी और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था को लेकर ऑटो चालक संघ ने नाराजगी…

रांची में CARA की कार्यशाला: दिव्यांग बच्चों को परिवार दिलाने के लिए बेहतर समन्वय पर जोर
175 हितधारकों ने लिया हिस्सा, स्वास्थ्य सेवाओं और बाल संरक्षण एजेंसियों के बीच तालमेल मजबूत करने पर हुई चर्चा रांची: विशेष आवश्यकता…
















