20201229 220736

पिछड़ी जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण दे हेमंत सरकार : लाल सूरज.

पलामू, अरुनिष सिंह.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलामू : पांकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह पांकी अनुमंडल संघर्ष समिति के संयोजक लाल सूरज ने कहा की हेमंत सरकार की एक वर्ष पूरा हो चुका है परंतु विधानसभा चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन द्वारा पिछड़ों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा अभी तक पूरा नहीं हुआ है। हेमंत सोरेन जी ने यह घोषणा विधानसभा के दौरान कहा था कि सरकार बनते ही पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देंगे। लेकिन अभी तक चुनावी घोषणा सिर्फ घोषणा बनकर रह गई है। इससे पिछड़ों में हेमंत सरकार पर विश्वास खत्म हो रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि बिना विलंब किए हुए हेमंत सोरेन जी को अपनी चुनावी वादा को याद रखते हुए पिछड़े वर्गों को 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान तत्काल प्रभाव से लागू करें। नहीं तो पिछड़ा वर्ग पुरजोर विरोध हेमंत सोरेन को करेगा। पांकी अनुमंडल संघर्ष समिति के संयोजक लाल सूरज ने कहा कि झारखंड में विकास कार्य रूक गया है, सरकार को विकास कार्य को पटरी पर लाने की जरूरत है।

पांकी अनुमंडल संघर्ष समिति के संयोजक लाल सूरज ने कहा कि पांकी अनुमंडल के संदर्भ में एवं अन्य प्रस्ताव को लेकर शीघ्र झारखंड के मुख्यमंत्री तथा झारखंड के राज्यपाल से मिलेंगे,तथा पांकी विधानसभा के जनता के भावनाओं से अवगत कराएंगे। पांकी अनुमंडल संघर्ष समिति के संयोजक लाल सूरज ने कहा कि पांकी विधानसभा के विभिन्न मुद्दों को लेकर एक बार फिर से पांकी प्रखंड मुख्यालय में 19 जनवरी 2021 को धरना दिया जाएगा।

Share via
Share via