बजट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खरी खरी … केंद्र सरकार को दी खुली चेतावनी: राज्य के अधिकारों के लिए कोर्ट तक जाएंगे
बजट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खरी खरी … केंद्र सरकार को दी खुली चेतावनी: राज्य के अधिकारों के लिए कोर्ट तक जाएंगे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दुमका — झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 47वें स्थापना दिवस (झारखंड दिवस) के अवसर पर दुमका के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए कड़ा संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश की 42% खनिज संपदा का स्रोत है, लेकिन हाल ही में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 में राज्य का नाम तक नहीं लिया गया, जो स्पष्ट अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और झारखंड के साथ लगातार भेदभाव कर रही है।
हेमंत सोरेन ने खुली चेतावनी देते हुए कहा, “अब झारखंड को कमजोर या ‘भोला-बोका’ समझने की भूल न करें। राज्य के अधिकारों को वापस दिलाने के लिए हम हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। जरूरत पड़ी तो अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे। अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
इस जनसभा में बड़ी संख्या में आदिवासी, मूलवासी, पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। JMM नेताओं ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए केंद्र पर वित्तीय उपेक्षा, खनिज रॉयल्टी और अन्य अधिकारों के मुद्दों पर जोर दिया।

















