मकान में भीषण विस्फोट, तीन युवक गंभीर रूप से घायल.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना बस्ती स्थित एक मकान में भीषण विस्फोट, तीन युवक गंभीर रूप से घायल। घायलों को चिकित्सा के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में लाया गया। उलीडीह थाना क्षेत्रा के डिमना बस्ती ऊपर टोला के एक मकान में शनिवार की सुबह जोरदार धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई। तीन युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। तीनों जख्मी युवक को टाटा मुख्य अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। दो युवकों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घायलों में भुवनेश्वर कुमार, विश्वनाथ और नकुल शामिल हैं। घायल युवकों के परिजनों ने बताया कि घर से आवाज आने पर आस पड़ोस के युवकों ने घटना की जानकारी दी। इधर बन्द घर में बम बनाए जाने की बात भी की जा रही है, लेकिन उलीडीह थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने बताया जाँच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। उलीडीह पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

















