20250512 132928

पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में सर्च अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में आज सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना जाराइकेला और छोटानागरा थाना क्षेत्र की सीमा पर हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह अभियान नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा था। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के एक निजी अस्पताल में एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hemant soren mothers day : मदर्स डे पर CM हेमंत सोरेन का भावुक संदेश: माँ सिर्फ जन्म नहीं देती, जीना सिखाती है

IED ब्लास्ट के बाद सुरक्षा बलों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। सुरक्षा बलों ने पहले भी इस क्षेत्र में कई IED को निष्क्रिय किया है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों ने नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Share via
Share via