झारखंड सर्किल में ऑल इंडिया पोस्टल एससी/एसटी एम्प्लॉयी वेलफेयर एसोसिएशन का ऐतिहासिक प्रथम सम्मेलन सम्पन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ चयन

झारखंड सर्किल में ऑल इंडिया पोस्टल एससी/एसटी एम्प्लॉयी वेलफेयर एसोसिएशन का ऐतिहासिक प्रथम सम्मेलन सम्पन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ चयन

Share
Link copied

रांची : रांची में ऑल इंडिया पोस्टल एससी/एसटी एंप्लॉयीज वेलफेयर एसोसिएशन, झारखंड सर्किल के प्रथम सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन नवनिर्वाचित सर्कल सेक्रेटरी ओम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ डाक अधीक्षक विनोद कुमार पंडित और डाक निरीक्षक दीपक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी महेश महतो तथा बिहार सर्कल सेक्रेटरी राकेश कुमार ने भी सम्मेलन में शिरकत की और अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

सम्मेलन में मुख्य रूप से एसोसिएशन के उद्देश्यों को मजबूत करने, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों एवं सिद्धांतों को डाक विभाग के प्रत्येक कर्मचारी तक पहुंचाने तथा आपसी एकजुटता को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर झारखंड सर्किल के प्रमुख पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। नए निर्वाचित पदाधिकारियों में सर्कल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, सर्कल सेक्रेटरी ओम प्रकाश चौधरी और ट्रेजरर सत्यवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डाक कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से संजय टूटी, विनय राम, देवनारायण रविदास, संदीप तिग्गा, सोनम कुमारी, श्वेता कश्यप, नीलू मुंडा, अजीत कुमार, सत्येंद्र कुमार, उषा मुंडा आदि शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।