20260301 093440

सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट : COBRA के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल, एयरलिफ्ट की तैयारी

पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा वन क्षेत्र में रविवार सुबह नक्सलियों द्वारा बिछाए गए एक शक्तिशाली प्रेशर आईईडी के विस्फोट में सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुई, जिसमें सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों को सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर कोबरा कमांडोज और जिला पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली। ऑपरेशन के दौरान जंगल के दुर्गम रास्ते पर नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर लगाया गया आईईडी अचानक फट गया।

इस जोरदार धमाके की गूंज काफी दूर तक सुनाई दी और इसकी चपेट में आने से सहायक कमांडेंट अजय मलिक बुरी तरह घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद टीम ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्हें रांची या किसी बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है।

Share via
Share via