किसान बिल के विरोध में गिरिडीह में भी दिखा असर.
गिरिडीह, दिनेश.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरिडीह : केंद्र सरकार द्वारा पारित नए किसान बिल के विरोध में पूरे भारत के किसानों द्वारा बुलाए गए बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेश सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं माले एवं अन्य विपक्षी दलों ने बंद के समर्थन मे उतरते हुए गिरिडीह के शहरी इलाको सहित सभी प्रखंडों में चक्का जाम कार्यकर्म में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
एक तरफ जेएमएम के विधायकों ने गिरिडीह शहर में मोर्चा संभाला तो वही जेएमएम, कांग्रेस तथा माले ने डुमरी के सिमरा डीह में एनएच 2 के बीच सड़क में बैठकर एन एच 2 को बाधित कर दिया जिससे कोलकत्ता एवं दिल्ली तरफ से आने वाले वाहनों की लम्बी कतार कड़ी हो गयी वही बगोदर में माले विधायक बिनोद सिंह के नेतृत्व में माले कार्यकर्ताओ ने बंद के समर्थन में चक्का जाम कार्यकर्म को सफल बनाया हालांकि प्रशासनिक अधिकारियो के निवेदन पर एन एच 2 में बैठे राजनितिक दलो के कार्यकताओ ने सड़क से उठ गए तत्पश्चात वाहनों आवाजाही शुरू हुई।
समर्थन में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता और कार्यकर्ता बंदी को सफल बनाने के लिए सवेरे से जुलूस निकालते हुए स्थानीय दुकानदारों से अपने अपने संस्थानों को बंद करने की अपील की। हालांकि एंबुलेंस एवं आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को इस कार्यक्रम से दूर रखा गया तथा इनके आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं होने दी जा गई।
जिला में बिधायक सुद्वीप कुमार सोनू , बिद्याक सरफराज अहमद , जिला अध्यक्ष संजय सिंह , प्रमिला मेहरा , तो वही डुमरी में जिला परिषद् अध्यक्ष राकेश महतो , डुमरी विधायक पुत्र अखिलेश कुमार उर्फ़ राजू , राजकुमार पांडेय , करि बरकत अली , जे एम एम के अध्यक्ष प्रखंड निरंजन महतो , कॉग्रेस के महेश भगत , कॉग्रेस के मनोज जैसवाल , माले के नागेंद्र महतो सहित सभी बिपक्षी दलों के कार्यकर्ताओ की अहम भूमिका रही।

















