नेमरा में “कुड़मालि भाखी चारि आखड़ा” ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
रामगढ़ : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज उनके पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ में “कुड़मालि भाखी चारि आखड़ा” संगठन के सैकड़ों सदस्यों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर दिशोम गुरु के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संगठन ने एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जिसमें दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धा के साथ स्मरण किया गया। सभा में उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने गुरूजी के जीवन, उनके विचारों और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गुरूजी ने शिक्षा, सेवा और एकता का जो संदेश दिया, वह समाज के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। उनके मार्गदर्शन ने झारखंड के विकास और सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने गुरूजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक दीपक पुनरियार, जिला संरक्षक सदस्यों में अनंत कँड़हरआर, सुभाष पुनरियार, गोविंद पुनरियार, सुखदेव जालबनवार, अशोक हिन्दयार, चंद्र मोहन सखवार, सुभाष हिन्दयार सहित सैकड़ों पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। यह सभा दिशोम गुरु के प्रति सम्मान और उनके योगदान को याद करने का एक भावपूर्ण अवसर रही।

















