डिलीवरी बॉय से लूट की घटना, अपराधी हुए फरार.
जामताड़ा : जामताड़ा के करमाटांड़ थाना इलाके में फ्लिपकार्ट के तपन पंडित नामक एक डिलीवरी बॉय से लूट की घटना हुई है। जामताड़ा आने के क्रम में दो लुटेरे मोटरसाइकिल से पीछा कर फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट की तथा नगदी एवं सारा सामान लूट लिए यह घटना दिनदहाड़े अंजाम दी गई है। फ्लिपकार्ट बॉय ने शोर भी मचाया लेकिन जब तक लोग पहुंचे तब तक लुटेरे वहां से फरार हो चुके थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। बता दे जामताड़ा जिले में लगातार इस तरह की दिनदहाड़े लूट की घटनाएं हो रही है हालांकि पुलिस को दो घटनाओं में सफलता में भी मिली है बावजूद इसके लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही लुटेरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
जामताड़ा, कार्तिक सिंह

















