मथुरा में सनसनीखेज हत्याकांड: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास को तकिए से दबाकर की हत्या, 'साइलेंट हार्ट अटैक' बताकर दफनाया शव

मथुरा में सनसनीखेज हत्याकांड: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास को तकिए से दबाकर की हत्या, ‘साइलेंट हार्ट अटैक’ बताकर दफनाया शव

मथुरा में सनसनीखेज हत्याकांड: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास को तकिए से दबाकर की हत्या, ‘साइलेंट हार्ट अटैक’ बताकर दफनाया शव

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मथुरा में सनसनीखेज हत्याकांड: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास को तकिए से दबाकर की हत्या, 'साइलेंट हार्ट अटैक' बताकर दफनाया शव

धर्मेंद्र चतुर्वेदी /मथुरा Dharmendra mathura

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र के भंकरपुर बसेला गांव में एक कलयुगी वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। यहां एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की क्रूर हत्या कर दी। सास ने बहू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद दोनों ने तकिए से मुंह दबाकर उसका दम घोंट दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले का खुलासा किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मथुरा में सनसनीखेज हत्याकांड: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास को तकिए से दबाकर की हत्या, 'साइलेंट हार्ट अटैक' बताकर दफनाया शव

मामला 2-3 मार्च की रात का बताया जा रहा है। मृतका अनवरी बेगम की बहू हिना (नाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार) का पड़ोसी युवक आदिल के साथ अवैध संबंध चल रहे थे। रात करीब 1 बजे प्रेमी आदिल घर पहुंचा। इसी दौरान सास अनवरी बेगम ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पकड़े जाने के डर से बहू और प्रेमी ने मिलकर सास का मुंह तकिए से दबा दिया, जिससे दम घुटने और गर्दन की हड्डी टूटने से उनकी मौत हो गई।

हत्या के बाद दोनों ने वारदात को छिपाने की कोशिश की। रात करीब 3 बजे बहू ने पति को फोन कर बताया कि “अम्मी बोल नहीं रही हैं, उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक पड़ गया है”। परिवार ने बिना किसी शक के महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।

कुछ दिनों बाद मृतका के पति को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिलाधिकारी के आदेश पर कब्र से शव निकलवाया गया और पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत और गर्दन की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई, जिससे हत्या का राज खुल गया।

एसएसपी मथुरा ने बताया कि पोस्टमार्टम के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बहू हिना और उसके प्रेमी आदिल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now