दारोगा के पत्र से मचा हड़कंप, मांगी आत्महत्या की अनुमति
दारोगा के पत्र से मचा हड़कंप, मांगी आत्महत्या की अनुमति
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झारखंड पुलिस का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। दरअसल चाईबासा में पदस्थापित एक दरोगा का ट्रांसफर सीआईडी में हुआ लेकिन विभागीय कार्रवाई पूरा नहीं होने की वजह से अबतक दरोगा को विरमित नहीं किया गया है। विरमित नहीं किए जाने से दरोगा इतने खफा हो गए कि उन्होंने एसपी को पत्र लिखकर आत्महत्या करने की अनुमति मांगी है।
दरोगा ने एसपी को लिखे पत्र में कहा है कि मेरा ट्रांसफर सीआईडी में हो जाने के बाद भी अबतक मुझे विरमित नहीं किया है। दरोगा ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि मुझे आत्महत्या करने की अनुमति प्रदान करें, ताकि मैं जल्द आत्महत्या कर पाऊं।
आत्महत्या करने की अनुमति मांगने पर एस पी ने दरोगा से स्पष्टीकरण।मांगा था। एसपी ने कहा गया था कि आपके द्वारा विरमित करने का दबाव बनाने के लिए आत्महत्या की अनुमति की मांग करना एक आयोग्य पुलिस पदाधिकारी के लक्षण को दर्शाता है।

















