20260220 202639

इंटरस्टेट गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ : 548 ग्राम गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

रांची : रांची पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर इलाके में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 548 ग्राम गांजा बरामद किया और दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी ओडिशा के राउरकेला से गांजा लाकर रांची और आसपास के क्षेत्रों में ऊंची कीमत पर बेच रहे थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

19 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि सुखदेवनगर थाना अंतर्गत विद्यानगर, डीएवी स्वर्णरेखा स्कूल के पास जतरु लॉज के आसपास अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री हो रही है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। छापेमारी के दौरान एक युवक।अखिलेश यादव को गांजा के साथ पकड़ा गया। उसके पास से कुल 548 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस मौके पर दूसरा युवक विवेक कुमार यादव उर्फ गुड़ी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा था। बाद में पुलिस ने विद्यानगर क्षेत्र से उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

दोनों गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे राउरकेला (ओडिशा) से गांजा खरीदकर विद्यानगर और आसपास के इलाकों में महंगे दामों पर बेचते थे। वे खटाल के आड़ में यह अवैध कारोबार चला रहे थे।

इस मामले में सुखदेवनगर थाना में कांड संख्या-60/2026, दिनांक 20 फरवरी 2026 को धारा 20(b)(ii)/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अनुसंधान जारी है।

Share via
Share via