20260228 140515

ईरान-इजराइल संघर्ष: अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले के बाद ईरान ने पलटवार किया

ईरान-इजराइल संघर्ष: अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले के बाद ईरान ने पलटवार किया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20260228 140515

डेस्क : ईरान का पलटवार: इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने कन्फर्म किया कि ईरान से बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की गई हैं। इजराइल में पूरे देश में सायरन बज रहे हैं, लोग शेल्टर्स में जा रहे हैं। आयरन डोम और अन्य एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हैं। उत्तरी इजराइल (जैसे हाइफा) में धमाकों की रिपोर्ट्स आई हैं। IDF ने कहा कि मिसाइलों को रोकने के प्रयास जारी हैं।

जाहिर है मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इससे पहले अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर  हमला शुरू किया तो  जिसके जवाब में ईरान ने इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। स्थिति अब खुले सैन्य टकराव में बदल चुकी है।

प्रमुख घटनाक्रम:इजराइल और अमेरिका का हमला:

इजराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज ने पुष्टि की कि इजराइल ने ईरान के खिलाफ “प्री-एम्प्टिव अटैक” शुरू किया है, जिसका उद्देश्य इजराइल के लिए खतरे को खत्म करना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे “मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस” बताया और कहा कि यह कई दिनों तक चलेगा। हमले में तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में धमाके हुए, धुआं उठता दिखा।

Share via
Share via