20260324 142659

डुमरी विधायक जयराम महतो एमपी-एमएलए कोर्ट में हुए पेश, वेदांता स्टील आंदोलन मामले में दी सफाई

धनबाद : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो मंगलवार को धनबाद स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे। वे विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में बोकारो जिले के सियालजोड़ी थाना में दर्ज एक मामले में पेश हुए। यह मामला 27 नवंबर 2023 का है जो वेदांता स्टील प्लांट के मजदूर आंदोलन से जुड़ा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पत्रकारों से बातचीत में जयराम महतो ने स्पष्ट कहा, “इस आंदोलन से मेरा कोई सीधा संबंध नहीं था। मैं उस दिन घटनास्थल पर मौजूद भी नहीं था। आंदोलन स्थल पर लगे बैनर में मेरी तस्वीर लग जाने के कारण मुझे नामजद किया गया, जो पूरी तरह गलत है।” विधायक ने डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल करने की भी जानकारी दी।

विधायक जयराम महतो ने राज्य की वर्तमान राजनीति पर भी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हालिया बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “राज्य के मुखिया को सभी धर्मों को साथ लेकर चलना चाहिए और हर वर्ग के हित में काम करना चाहिए।”

आगामी चुनावों को लेकर जयराम महतो ने अपनी पार्टी की रणनीति साफ की। उन्होंने बताया पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा 5 से 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। साथ ही बताया कि असम विधानसभा चुनाव में फिलहाल पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। भविष्य में संसाधन बढ़ने पर इस पर विचार किया जाएगा।

Share via
Share via