Jamshedpur :- चाकू का भय दिखाकर लूट पाट का प्रयास करने वाले को टाइगर मोबाइल के जवान ने खदेड़कर पकड़ा
Jamshedpur
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Drishti Now Ranchi
बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुबली पार्क लेक के पास शुक्रवार रात 9 बजे टहल रहे एक दंपति से बदमाश ने चाकू का भय दिखाकर लूट का प्रयास किया.
हालांकि, इस बीच टाइगर मोबाइल के जवान गश्त करते हुए मौके पर पहुंच गए. जवानों को देख दंपति ने उन्हें आवाज लगाई. पुलिस को देख बदमाश भागने लगा तो जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. टाइगर मोबाइल के जवान उसे थाने ले गए. पूछताछ में उसने अपना नाम शेखर राजा बताया और बताया कि वह ह्यूमपाइप रोड का रहने वाला है. उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ है.

















