हेमंत सोरेन का लिफाफा बंद रह गया राज्यपाल रमेश बैस का हो गया ट्रांसफर सीपी राधाकृष्णन(C.P.RADHAKRISHNAN) बने झारखंड के नए राज्यपाल

हेमंत सोरेन का लिफाफा बंद रह गया राज्यपाल रमेश बैस का हो गया ट्रांसफर सीपी राधाकृष्णन(C.P.RADHAKRISHNAN) बने झारखंड के नए राज्यपाल

Share
Link copied

 

C.P.RADHAKRISHNAN

रांची : झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है . जबकि सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।  गौरतलब है की  झारखंड और महाराष्ट्र बल्कि छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, हिमाचल प्रदेश समेत 13 राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल भी बदले गए हैं।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के वरिष्ठ BJP नेता

जाहिर  है कि रमेश बैस ने 6 जुलाई 2021 को आधिकारिक रूप से झारखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था । फरवरी 2023 में उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बना दिया गया है। वहीं नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। वे तमिलनाडु भाजपा के पार्टी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजनीतिक सफर की बात करें तो सीपी राधाकृष्णन दक्षिण से भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। कहा जाता है की रमेश बैस का कार्यकाल  झारखण्ड में हमेशा से यद् किया जायेगा क्युकी हेमंत सोरेन का लिफाफा प्रकरण कोई नहीं भूल सकता जो लिफाफा आज भी बंद है ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow