अदाणी को लेकर आप पार्टी के कार्यकर्ताओ का BJP झारखण्ड के मुख्यालय पर प्रदर्शन

अदाणी को लेकर आप पार्टी के कार्यकर्ताओ का BJP झारखण्ड के मुख्यालय पर प्रदर्शन

Share
Link copied

 

BJP

अडानी को लेकर पूरा देश इनदिनों एकजुट हो गया है। लगता है सभी मिलकर अदाणी की लुटिया डुबोना चाहते है। सभी मायने में तो ये लोग अदाणी तक पहुंच भी नहीं सकते है मामला रांची का है आज आप पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिनका रांची में कोई वजूद भी नहीं है अदाणी मामले पर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान आम आदमी कार्यकर्ताओं ने अडाणी और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अरगोड़ा मैदान से पैदल चलकर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय तक पहुंचे. इसके बाद केंद्र सरकार और अडाणी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

इस दौरान हरमू रोड पर जाम की स्थिति रही. घंटों गाड़ियां जाम में फंसी रही.इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह ने कहा कि केंद्र ने गौतम अडानी जैसे बड़े पूंजीपतियों के हाथों में पूरे देश की संपत्तियों का निजीकरण कर दिया है. एसबीआई और एलआईसी में बड़े पैमाने पर घोटाले हुए. इसकी जांच होनी चाहिए.बता दें कि अदाणी मामले पर रविवार को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow