Ranchi News:-झारखंड के 11 वें राज्यपाल बने सीपी राधाकृष्णन,राजभवन में पूरा हुआ शपथग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री हमेंत सोरेन सहित कई नेता रहे मौजूद

Ranchi News:-झारखंड के 11 वें राज्यपाल बने सीपी राधाकृष्णन,राजभवन में पूरा हुआ शपथग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री हमेंत सोरेन सहित कई नेता रहे मौजूद

Share
Link copied

Ranchi News

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड के नये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज शपथ लिया। राजभवन में शपथ ग्रहण की खास तैयारी की गयी थी। इस भव्य शपथग्रहण समारोह में झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह ने राज्यपाल की शपथ दिलाई। इस दौरान समारोह में सीएम हेमंत सोरेन, राज्य के मंत्री समेत विधानसभा अध्यक्ष, मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दक्षिण भारत ( चेन्नई) से भी लोग पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और विधायक रहे मौजूद
शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर फूलों का गुलदस्ता दे कर राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद कतार में मंत्री आलमगीर आलम, विधानसभा अध्यक्ष सहित कई लोग मौजूद थे। सांसद संजय सेठ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और राज्यपाल को शपथ ग्रहण के बाद बधाई दी।

16 साल की उम्र में ही RSS से जुड़ गये थे सीपी राधाकृष्णन
17 फरवरी को सीपी राधाकृष्णन का जोरदार स्वागत किया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें बधाई दी थी। सीपी राधाकृष्णन कोयंबटूर से दो बार BJP के सांसद और तमिलनाडु नारियल बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीपी राधाकृष्णन ने 16 साल की उम्र में ही RSS का दामन थाम लिया था। तमिलनाडु में वे बीजेपी के एक मजबूत स्तंभ माने जाते है। उन्हें तमिलनाडु का मोदी भी कहा जाता है। वे साउथ भारत से बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं।

झारखंड के अब तक के राज्यपाल
प्रभात कुमार – 15 नवंबर से 3 फरवरी 2002
वीसी पांडेय – 04 फरवरी से 14 जुलाई 2002 (अतिरिक्त प्रभार)
एम. रामा जोइस – 15 जुलाई 2002 से 11 जून 2003
वेद मारवाह – 12 जून 2003 से 9 दिसंबर 2004
सैयद शिब्ते रजी – 10 दिसंबर 2004 से 23 जुलाई 2009
के. शंकरनारायण – 26 जुलाई 2009 से 21 जनवरी 2010
एम.ओ.एच फारूक – 22 जनवरी 2010 से 3 सितंबर 2011
डॉ सैयद अहमद – 4 सितंबर 2011 से 17 मई 2015
द्रौपदी मुर्मू – 18 मई 2015 से 13 जुलाई 2021
रमेश बैस झारखंड के 10वें राज्यपाल थे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow