कांग्रेस पार्टी के डीएनए में देश से गद्दारी…आदित्य साहू ने लगाया बड़ा आरोप, AI समिट में ‘नग्न’ प्रदर्शन पर सोनिया-राहुल पर साधा निशाना
रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के डीएनए में ही देश-विरोधी तत्व मौजूद हैं। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को “नीचता की हद पार करने” वाला बताया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आदित्य साहू ने कहा कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट (India AI Impact Summit 2026) में कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं/कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया अर्धनग्न (शर्टलेस/टॉपलेस) प्रदर्शन पूरी तरह सुनियोजित षड्यंत्र था। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की उभरती छवि को धूमिल करने का प्रयास किया, जबकि दुनिया भारत की आधुनिक तकनीक और एआई क्षमताओं पर गर्व कर रही थी।
उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस पार्टी के डीएनए में भारत का विरोध है। देश के विभाजन को स्वीकार करने से लेकर आज तक इसका इतिहास देश-विरोध से भरा पड़ा है। सोनिया और राहुल गांधी के इशारे पर ऐसे नीच कृत्य किए जा रहे हैं।”
आदित्य साहू ने कांग्रेस के पुराने रुख का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अन्य ऑपरेशनों (जैसे ऑपरेशन सिंदूर) में भी भारतीय सेना पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “कांग्रेस खून की दलाली की भाषा बोलती है, आतंकवादियों को ‘जी’ कहकर संबोधित करती है और टुकड़े-टुकड़े गैंग को खुल्लम-खुल्ला समर्थन देती है।”
उन्होंने कांग्रेस को “राजशाही सोच” से उबरने में असमर्थ बताते हुए कहा कि सत्ता से बाहर होने पर पार्टी देश-द्रोही बन गई है। आदित्य साहू ने मांग की कि कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए और इस कृत्य का प्रायश्चित करना चाहिए।

















