झारखंड निकाय चुनाव: पुरानी मतदाता सूची से वोटिंग पर बाबूलाल मरांडी का तीखा हमला, राज्य सरकार से मांग – अद्यतन लिस्ट से ही हो चुनाव!
रांची : झारखंड में लंबे समय से लंबित नगर निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए मांग की है कि निकाय चुनाव अद्यतन मतदाता सूची के आधार पर ही कराए जाएं, न कि पुरानी (1 अक्टूबर 2024 से पहले वाली) सूची से।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार नगर निकाय चुनाव अक्टूबर 2024 की मतदाता सूची के आधार पर कराने की तैयारी में है। यह वही सूची है, जिसके आधार पर हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। ऐसे में पिछले 15 महीनों में सूची में शामिल हुए नए मतदाता तथा जिन्होंने अपना नाम एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कराया है, वे अपने मताधिकार से वंचित रह जाएंगे।
उन्होंने कहा”मतदाता सूची का वार्षिक और अर्द्धवार्षिक पुनरीक्षण नियमित रूप से होता है। इसके बावजूद यदि पुरानी सूची से चुनाव कराए जाते हैं, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के पूरी तरह विपरीत होगा,” मरांडी ने जोर देकर कहा। उन्होंने इसे संवैधानिक अधिकारों का गंभीर हनन करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर योग्य मतदाता को अपनी सरकार चुनने का मौका मिलना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार से स्पष्ट मांग किया “नगर निकाय चुनाव अद्यतन मतदाता सूची के आधार पर कराए जाएं, ताकि शहरों की सरकार चुनने की प्रक्रिया में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।”

















