IMG 20211231 WA0013 scaled

स्वास्थ मंत्री का ट्वीट झारखंड में 3 करोड़ से ज्यादा जनता का टीकाकरण

झारखंड (jharkhand)में कोरोना (corona)के तेजी से बढ़ते आंकड़ों के बीच एक राहत वाली खबर यह है कि झारखंड ने 3 करोड़ (3cr)डोज का आंकड़ा पार कर लिया हैं।इसकी जानकारी मंगलवार स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता(banna gupta) ने ट्वीट कर दी हैं। उन्होंने बताया है कि राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच यह एक सुखदायक खबर है।

3 करोड़ का आंकड़ा पार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य में 3 करोड़ 52 हजार 1 सौ 83 डोज(1st और 2nd) दोनों मिलकर हो गए हैं। इसमें 1st में 1 करोड़ 86 लाख 81 हजार 4 सौ 12 और 2nd डोज में 1 करोड़ 13 लाख 70 हजार 7 सौ 71 हैं।

झारखंड की जनता ने टीकाकरण में बढ़ चढ़कर लें हिस्सा

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोविड टीकाकरण अभियान में जरूर हिस्सा ले।जिन्होंने अभी तक एक भी डोज नही लिया है। वे अविलंब सरकार द्वारा निर्धारित टीका केंद्र में जाकर टीका ले और जिन्होंने पहला डोज ले लिया है और समय दूसरा डोज का हो गया है। वे भी जल्द से दूसरा डोज ले ले।

5 अगस्त को पूरा हुआ था एक करोड़ डोज
राज्य में 5 अगस्त 2021 को 1 करोड़ डोज, 24 अक्टूबर 2021 को 2 करोड़ डोज, 20 दिसंबर 2021 को 1 करोड़ लोगों को दोनों डोज और 3 जनवरी 2022 को 3 करोड़ डोज का टीकाकरण पूरा किया गया है।

सीमित संसाधन में भी आंकड़ा किया प्राप्त
सीमित संसाधन में भी सरकार ने 11 माह और 17 दिन में इस आंकड़े को प्राप्त किया है। जबकि शुरुआत के दिनों में झारखंड को कम मात्रा में दवा उपलब्ध कराई जा रही थीं।

Share via
Share via