20201103 183348

जेएमएम का उपचुनाव की दोनो सीटों पर ऐतिहासिक जीत दावा.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखण्ड की दुमका और बेरमो दोनो उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से महागठबंधन के उम्मीदवार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली हैं। मैं दुमका और बेरमो की जनता को इसके लिए धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने महागठबंधन के पक्ष में वोट डाले। ये कहना है जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का।

साथ ही कहा कि इस उपचुनाव में बीजेपी ने जिस तरह से भाषा का प्रयोग किया उसने राजनीति की सारी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया। उन्होंने कहा कि दुमका हेमन्त सोरेन के दिल में गुरुजी के दिमाग में और बसंत सोरेन के हाँथों में बसता है। हम दुमका की महान जनता को ये आश्वस्त करना चाहता हूं कि दुमका को हमलोग एक मॉडल के रूप में विकसित करेंगे।

Share via
Share via