UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी: डॉ. अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर
UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी: डॉ. अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

नई दिल्ली, 6 मार्च 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने आज सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर टॉप किया है। वे AIIMS जोधपुर से MBBS (2023 बैच) हैं और राजस्थान के मूल निवासी हैं। यह उनका तीसरा प्रयास था, और वे पहले से DANICS (दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह सिविल सर्विस) में प्रोबेशनर के रूप में कार्यरत थे।UPSC ने कुल 958 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) तथा अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) के लिए अनुशंसित किया है।
टॉप 3 रैंक 1)अनुज अग्निहोत्री (AIR 1)
2)राजेश्वरी सुवे एम (AIR 2)
3)अकांश धुल (AIR 3)
कैटेगरी-वाइज अनुशंसित उम्मीदवार
जनरल: 446
EWS: 104
OBC: 306
(शेष SC/ST/PwBD आदि कैटेगरी के अनुसार)
कुल रिक्तियां: लगभग 1087 (संशोधित) के आधार पर चयन।
परिणाम PDF में रोल नंबर, नाम और मेरिट ऑर्डर के अनुसार लिस्ट उपलब्ध है।
परिणाम upsc.gov.in की “Final Results” सेक्शन में PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार upsconline.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं। कट-ऑफ मार्क्स और विस्तृत स्कोर बाद में अपलोड किए जाएंगे।
टॉपर डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने मेडिकल बैकग्राउंड से आकर इस सफलता को हासिल किया है। उनका यह प्रयास लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो साबित करता है कि लगन और सही रणनीति से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।UPSC ने सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई दी है। अब चयनित उम्मीदवारों की सेवा आवंटन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें: upsc.gov.in
upsconline.nic.in



















