धनबाद होली में फायरिंग मामले में 4 गिरफ्तार, पिस्टल बरामद लेकिन ठेकेदार फरार!

धनबाद होली में फायरिंग मामले में 4 गिरफ्तार, पिस्टल बरामद लेकिन ठेकेदार फरार!

धनबाद होली में फायरिंग मामले में 4 गिरफ्तार, पिस्टल बरामद लेकिन ठेकेदार फरार!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद होली में फायरिंग मामले में 4 गिरफ्तार, पिस्टल बरामद लेकिन ठेकेदार फरार!

ठेकेदार का खूनी खेल: मेहनत के पैसे मांगे तो विष्णु पर फायरिंग, बेगुनाह दिल्ली छात्र पुष्पक का पेट छलनी!

धनबाद के बसमरिया फुटबॉल ग्राउंड पर 4 मार्च को होली की धूम मची थी, लेकिन एक छोटा विवाद खूनी तांडव बन गया। विष्णु कुमार ने ठेकेदार विकास लाला उर्फ विकास वर्मा से अपनी मेहनत की कमाई के पैसे मांगे, बस यही बात भारी पड़ी! गुस्साए ठेकेदार ने देसी पिस्टल से सीधी फायरिंग कर दी। गोली विष्णु की जांघ में धंस गई। इसी भगदड़ में दिल्ली का छात्र पुष्पक कुमार, जो होली की छुट्टी में घर आया था, बेगुनाह बन गया। वह अपने दोस्त के साथ मैदान में बैठा चिल कर रहा था, तभी गोली की आवाज गूंजी। भागते हुए पुष्पक के पेट में गोली लग गई! दोनों खून उगलते जमीन पर लोटने लगे। भीड़ ने हिम्मत दिखाई और SNNMCH अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका गंभीर इलाज चल रहा है।

धनसार थाने में FIR दर्ज होते ही पुलिस ने कमर कस ली। ताबड़तोड़ छापेमारी में अनिल यादव, अभिषेक ठाकुर उर्फ मोंटी, कृष्णा कुमार उर्फ लल्ला शर्मा और आशीष शर्मा को धर दबोचा। इनके पास से घटना वाली देसी पिस्टल और खोखा बरामद हो गया। चौंकाने वाली बात- लल्ला शर्मा ने ही फायरिंग के बाद पिस्टल छीनकर पुलिस को सौंप दी! लेकिन मुख्य आरोपी ठेकेदार विकास लाला अभी भी फरार। धनबाद एसपी ऋतिक श्रीवास्तव, विधि व्यवस्था नौशाद आलम और थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने विशेष टीम गठित कर दी। पूरे इलाके में छापेमारी तेज, जल्द पकड़ की उम्मीद।

यह घटना धनबाद में ठेकेदारों के दबंगई की पोल खोल रही है। मजदूरों की मेहनत लुट रही, बेगुनाहों की जान पर खेला जा रहा। पुलिस जांच में और राज खुल सकते हैं!

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now