20250919 203236

झामुमो का भाजपा पर पलटवार: सारंडा संरक्षण के लिए हेमंत सरकार प्रतिबद्ध, भाजपा का झूठ बेनकाब

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भाजपा झूठ और भ्रामक प्रचार के जरिए जनता को गुमराह करने की नाकाम कोशिश कर रही है। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सारंडा जंगल के संरक्षण के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

विनोद पांडेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए हेमंत सरकार ने सारंडा के संरक्षण के लिए एक मंत्री समूह का गठन किया है, जिसने आज से ही सामाजिक-आर्थिक अध्ययन शुरू कर दिया है। इसका मकसद सारंडा के जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित करना है। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अवैध खनन की जड़ें भाजपा शासनकाल में ही पड़ी थीं। “भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने कॉरपोरेट घरानों और खनन माफिया को संरक्षण देकर जंगल और जमीन को लूटा। पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान उसी दौर में हुआ,” पांडेय ने आरोप लगाया।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की इस नीति से तंग आकर हेमंत सोरेन को लगातार दूसरी बार दो-तिहाई बहुमत दिया। “यह जनता का भरोसा और हेमंत सरकार की नीति व नीयत का प्रमाण है,” उन्होंने जोड़ा।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

विनोद पांडेय ने हेमंत सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने खनन गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण किया और पर्यावरणीय मानकों को लागू करने के लिए कड़े नियम बनाए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप सारंडा को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू की गई है। अब कोई भी कंपनी बिना मानकों को पूरा किए खनन नहीं कर सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड का वन आवरण राष्ट्रीय औसत 33% से अधिक हो गया है।

Banner Hoarding

विनोद पांडेय ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “जिन्होंने दशकों तक जल, जंगल और जमीन को कॉरपोरेट्स के हवाले किया, वे आज मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। भाजपा को न आदिवासियों की चिंता है, न पर्यावरण की। उनका एकमात्र लक्ष्य भ्रम फैलाकर सत्ता हथियाना है।” उन्होंने कहा कि झामुमो की लड़ाई जल, जंगल और जमीन के लिए है और इस ताकत के आगे भाजपा का झूठ नहीं टिक सकता।

SNSP Meternal Poster page 001

झामुमो महासचिव ने कहा कि हेमंत सरकार आदिवासियों और मूलवासियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सारंडा के संरक्षण के लिए मंत्री समूह स्थानीय समुदायों से संवाद कर एक व्यापक कार्ययोजना तैयार करेगा। “हम सारंडा की हरियाली को इस तरह सुनिश्चित करेंगे कि आने वाली पीढ़ियां भी इसकी प्राकृतिक संपदा का लाभ उठा सकें,” उन्होंने कहा।

विनोद पांडेय ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि उसे अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और जनता को गुमराह करने के बजाय पर्यावरण व समाज की भलाई के लिए सरकार का सकारात्मक सहयोग करना चाहिए।

Share via
Share via