IMG 20201007 WA0061 compress29

जेएमएम का बीजेपी पर प्रहार

सीबीआई की स्पेशल कोर्ट द्वारा वाजपेई सरकार में कोयला राज्य मंत्री रहे डिलिप रे को दोषी ठहराए जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा की खुद को भ्रष्टाचार और घोटालों से पाक-साफ घोषित करती रहनेवाली बीजेपी का असली चेहरा अब सामने आया है जब उनके पूर्व कोयला राज्यमंत्री 1 लाख 36 हजार करोड़ के कोयला घोटाला मामले में दोषी ठहराए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जिस भी राज्य में अपनी सरकार बनाई है वहां अत्याचार अपराध घोटाले बलात्कार जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं बिहार चुनाव के परिपेक्ष में जेएमएम महासचिव ने कहा कि आज बीजेपी पर आज कोई चेहरा नहीं है क्योंकि एक वक्त में भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार के डीएनए पर बात करती थी लेकिन आज नीतीश कुमार को ही बिहार बीजेपी ने अपना चेहरा बना लिया है। वही लोजपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे को चुनाव लड़ने मैं इस्तेमाल करने पर उनकी आपत्ति और मोदी की जगह नीतीश कुमार का चेहरा इस बात को दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी के पास अब अपना कोई चेहरा नहीं है।

साथ ही साथ सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी पर मुद्दा विहीन राजनीति करने का भी आरोप लगाया है और कहा है कि बिहार से भारतीय जनता पार्टी को जनता जरूर उखाड़ फेंकेगी

Share via
Share via