नीतीश कुमार के लंबे सियासी सफर में एक भी दाग नहीं लगा: अमित शाह की जमकर तारीफ, कहा- बिहार को जंगलराज से मुक्त किया

नीतीश कुमार के लंबे सियासी सफर में एक भी दाग नहीं लगा: अमित शाह की जमकर तारीफ, कहा- बिहार को जंगलराज से मुक्त किया

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और उनकी साफ-सुथरी छवि पर जोर दिया। अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक जीवन में कभी कोई दाग नहीं लगा, उनका दामन पूरी तरह साफ रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अमित शाह ने आगे कहा, “नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का बड़ा काम किया है। 2005 से अब तक उनका कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने राज्य में सड़कों का जाल बिछाया, विकास की नई राह दिखाई और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया।”

नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के दौरान अमित शाह की मौजूदगी ने एनडीए की एकजुटता को और मजबूत दिखाया। शाह ने नीतीश को जेपी की परंपरा का उत्तराधिकारी बताते हुए उनकी ईमानदारी और सुशासन की तारीफ की।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now