20251102 191353

चाईबासा प्रकरण पर झामुमो का पलटवार : भाजपा कर रही निर्लज्ज राजनीति : विनोद पांडेय

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चाईबासा सदर अस्पताल से जुड़ी घटना को लेकर भाजपा द्वारा राज्यव्यापी धरना दिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा पर “निर्लज्ज राजनीति” करने का आरोप लगाया और कहा कि बच्चों की सेहत जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी भाजपा राजनीतिक रोटियां सेंक रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पांडेय ने कहा कि जैसे ही थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की घटना सामने आई, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत जांच का आदेश दिया। वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार किसी को भी बख्शने वाली नहीं है। दोषी चाहे कोई भी हो, उसे जेल भेजा जाएगा।”

झामुमो महासचिव ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्दशा भाजपा की पूर्ववर्ती सरकारों की देन है। “भाजपा ने वर्षों तक अव्यवस्था और भ्रष्टाचार को पनपने दिया, अब जब मौजूदा सरकार सुधार के प्रयास कर रही है तो ये लोग अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं,” उन्होंने कहा।

विनोद पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए कि वे इस त्रासदी को भी राजनीतिक मंच बना रहे हैं। “क्या मरांडी जी को इतनी चिंता तब नहीं हुई थी जब भाजपा के शासन में दर्जनों ब्लड बैंक बिना लाइसेंस के चल रहे थे?” उन्होंने सवाल किया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कई स्वास्थ्य पदाधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है और राज्यभर के ब्लड बैंकों की कड़ी मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है।

पांडेय ने कहा कि भाजपा का काम अब सिर्फ झूठ फैलाना और जनता को भड़काना रह गया है। उन्होंने कहा जनता समझ चुकी है कि भाजपा को बच्चों की नहीं, सत्ता की चिंता सता रही है। राज्य सरकार पारदर्शी जांच कराएगी और बहुत जल्द पूरा सच जनता के सामने आएगा।

Share via
Share via