घाटशिला उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में जुटीं कल्पना सोरेन, कहा, 11 तारीख को पूरा होगा रामदास दा का सपना
घाटशिला : झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को गांडेय विधायक एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन घाटशिला की धरती पर पहुंचीं। उन्होंने गलूडीह अंचलिक मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान मंच पर मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री सुदित्य सोनू सहित झामुमो के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जनसभा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक, विशेषकर महिलाएं, बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। पूरे मैदान में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और उन्होंने अपनी नेत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
जनसभा के दौरान भावनात्मक पल भी देखने को मिला जब स्वर्गीय रामदास सोरेन की पत्नी मंच पर भावुक होकर रो पड़ीं। इस पर कल्पना सोरेन ने उन्हें संभाला और जनता से भावनात्मक अपील की। उन्होंने कहा, “आज एक विधवा रो पड़ी है, अब जनता को 11 तारीख को रामदास दा का सपना साकार करना होगा और सोमेश सोरेन को जिताना होगा।”
कल्पना सोरेन ने महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का भी उल्लेख किया और ‘मइया सम्मान योजना’ का हवाला देते हुए कहा कि झामुमो सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

















