खंडवा के पुनासा में हैवानियत की इंतेहा: 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला से चार नकाबपोशों ने किया गैंगरेप, 12 घंटे तक खून से लथपथ तड़पती रही
खंडवा (मध्य प्रदेश) : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक बेहद दिल दहला देने वाली और क्रूर घटना सामने आई है। यहां खेत में अकेले रह रही 90 वर्षीय एक वृद्ध महिला के साथ चार नकाबपोश बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे चीखने से रोका और बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अमानवीय अत्याचार के दौरान महिला को इतनी गंभीर चोटें आईं कि उसका गुप्तांग फट गया और वह खून से लथपथ हो गई। बदमाशों ने वारदात के बाद उसे कुएं में फेंककर मारने की कोशिश की, लेकिन आसपास खेतों में लोगों की आवाजाही देखकर वे उसे खेत में ही पटककर फरार हो गए।
पीड़िता बुजुर्ग महिला खेत में बनी छोटी-सी झोपड़ी (टपरी) में अकेली रहती थी। बुधवार रात हुई इस घटना के बाद वह करीब 12 घंटे तक गंभीर हालत में तड़पती रही। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने जब भूसा खरीदने के सिलसिले में वहां पहुंचे तो खून से सनी खटिया और महिला की हालत देखकर स्तब्ध रह गए। उन्होंने तुरंत सूचना दी और महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। चारों आरोपियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। एसपी ने बताया कि वारदात की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
















