रांची में आगामी रामनवमी पर्व की तैयारियां जोरों पर, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने दिया पूरा सहयोग का आश्वासन

रांची में आगामी रामनवमी पर्व की तैयारियां जोरों पर, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने दिया पूरा सहयोग का आश्वासन

Share
Link copied

रांची : आगामी रामनवमी पर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन और धार्मिक संगठनों के बीच समन्वय बढ़ गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री से आज श्री महावीर मंडल, रांची एवं रामनवमी श्रृंगार समिति, केंद्रीय शांति समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक में पर्व की तैयारियों, शोभायात्राओं, झांकी प्रदर्शन, महाआरती और शांति व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने शहर में निकलने वाली विभिन्न शोभायात्राओं, झंडा पूजन, अन्य धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा उपायुक्त को बताई। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन से समन्वय एवं सहयोग की अपील की। सदस्यों ने पर्व को भव्य एवं सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मुलाकात का स्वागत करते हुए कहा कि रामनवमी रांची की सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा।

उन्होंने प्रमुख दिशा-निर्देश दिए:

– सभी शोभायात्राओं एवं आयोजनों के मार्ग, समय और संख्या की पूर्व सूचना संबंधित थाना एवं अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराई जाए।
– केंद्रीय शांति समिति एवं स्थानीय शांति समितियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जाए।
– विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक एवं अग्निशमन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा।
– संवेदनशील क्षेत्रों की पहले से पहचान कर आवश्यक बल तैनात किया जाएगा।
– सभी पक्षों से अपील कि उत्सव उत्साहपूर्ण हो, लेकिन उत्तेजक टिप्पणी, ध्वनि प्रदूषण या नियम उल्लंघन न हो।

इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष रांची महावीर मंडल सागर वर्मा, जय सिंह यादव, सागर कुमार, उदय रविदास, मयंक गिरी, बब्लु यादव, नीलेश यादव, शंकर सिन्हा, अजय वर्मा, रिंकू वर्मा, रविंदर वर्मा सहित महावीर मंडल एवं रामनवमी श्रृंगार समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।