20260311 161629

35 डिसमिल अवैध अफीम (पोस्ता) की खेती नष्ट, 1.53 किलो अफीम और दो बंदूकें बरामद

लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नामुदाग गांव निवासी मंगल गंझू के घर और आसपास के इलाके में छापेमारी की, जिसमें करीब 35 डिसमिल जमीन पर लगी अफीम (पोस्ता का पौधा) की पूरी फसल को नष्ट कर दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घर की तलाशी में पुलिस को कुल 1.53 किलोग्राम अफीम (सूखा अफीम 950 ग्राम और गीला अफीम 580 ग्राम, स्टील के ग्लास सहित) बरामद हुई। साथ ही दो भरठुवा बंदूकें और नकद 35 हजार रुपये भी जब्त किए गए। मंगल गंझू और उनके कुछ साथी पुलिस को देखकर जंगली-पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर फरार हो गए। घर में कोई सदस्य नहीं मिला, लेकिन राजपत्रित अधिकारी (अंचलाधिकारी कुडू) की मौजूदगी में तलाशी पूरी की गई।

इस मामले में कुडू थाना कांड संख्या 27/26, दिनांक 10.03.2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर NDPS एक्ट की धारा 18/18(b)/22/25 तथा Arms Act की धारा 25(1-B)a/35 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अनुसंधान जारी रखे हुए है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक लोहरदगा ने बताया कि ऐसी अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई नशीले पदार्थों के खिलाफ राज्य पुलिस की मुहिम का हिस्सा है।

Share via
Share via