चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हंटरगंज में तीन अवैध शराब भट्टियों को किया ध्वस्त
चतरा जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए हंटरगंज थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हंटरगंज थाना पुलिस ने ग्राम जबड़ा में छापामारी कर तीन अवैध देशी शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग 600 किलोग्राम जावा महुआ और शराब बनाने की सामग्री को नष्ट किया। हालांकि, छापामारी के दौरान भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गए। हंटरगंज थाना पुलिस ने इस संबंध में अग्रतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
चतरा पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

















