20251020 135635

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गिद्धौर में दो व्यक्तियों को अवैध अफीम के साथ रंगे हाथ पकड़ा

SNSP Sickle Cell Poster 1 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चतरा पुलिस ने अवैध अफीम की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 19 अक्टूबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस ने ग्राम जपुआ मैदान के पास छापेमारी कर 220 ग्राम अवैध अफीम, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए।

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1 1

पुलिस अधीक्षक, चतरा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया। इस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जपुआ मैदान के पास से दो अभियुक्तों रोहित कुमार (20 वर्ष, पिता कैलाश दांगी, निवासी पीतीज टोला, सुरहा बागी, थाना इटखोरी) और रवि कुशवाहा (18 वर्ष, पिता राजू दांगी, निवासी थाना गिद्धौर, जिला चतरा) को रंगे हाथ पकड़ा।

SNSP Meternal Poster 1

गिद्धौर थाना में दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कांड संख्या 80/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(b), 18(c), 22(b), 27(a), 28 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि अवैध अफीम तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1 1

Share via
Share via