सिमडेगा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी तस्करी का ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : सिमडेगा जिले में अवैध जंगल कटाई और लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग की सतत गश्ती अभियान में एक और सफलता हाथ लगी है। बोलबा वन क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से लदी एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार, बोलबा रेंजर शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में वनकर्मी बोलबा वन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। सरसलोंग्री इलाके में एक ट्रैक्टर लकड़ी से लदा हुआ अवैध तरीके से जा रहा दिखा। टीम ने उसका पीछा किया तो चालक ने ट्रैक्टर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।
वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लकड़ी लदी ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। जब्त ट्रैक्टर में अवैध रूप से काटी गई लकड़ी लदी हुई थी। वन विभाग ने ट्रैक्टर के मालिक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

















