IMG 20210530 WA0032

विधायक बंधु तिर्की नें वैक्सीनेशन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए हरी झण्डी दिखा जागरूकता रथ को किया रवाना.

राँची : कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीणों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए मांडर विधायक बंधु तिर्की जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना। इस अवसर श्री तिर्की ने कहा कोरोना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की भारी कमी है। संक्रमण काल में भी मैं लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहा हूं मैं देखता हूं कि ग्रामीण इलाकों के हाट- बाजारों में जागरूकता की कमी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

IMG 20210530 WA0034

अधिकतर लोग बिना मास्क के ही दिखाई पड़ते हैं वैक्सीनेशन को लेकर भी उनके बीच कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई है लोग वैक्सीन लेने से बच रहे हैं कहीं-कहीं तो ग्रामीण जांच करने पहुंची सहिया दीदी,ए एन एम के साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे हैं।

IMG 20210530 WA0033

इन्हीं सभी कारणों से मांडर विधानसभा के पांचों प्रखंड चान्हो, लापुंग, बेड़ो, इटकी और माण्डर में एक-एक रथ चलाया जा रहा जिसमें कोरोना जागरूकता संबंधित पंपलेट, सैनिटाइजर, मास्क आदि उपलब्ध रहेंगे और प्रत्येक गांव जाकर यह रथ लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा, लोगों को जागरूक करने के लिए विधायक बंधु तिर्की द्वारा अपनी आवाज में जागरूकता संदेश को रिकॉर्ड कराया गया है ताकि लोग इनकी बात को मान सके।

Share via
Share via