Screenshot 2024 09 28 12 00 01

राजनगर में मांइया सम्मान यात्रा में विपक्ष पर गरजी MLA कल्पना सोरेन।

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन की नेतृत्व में झारखंड में निकाली जा रही  मांइया सम्मान यात्रा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Screenshot 2024 09 28 11 59 40 003 com.whatsapp copy 1280x720
MLA Kalpana Soren thundered at the opposition during Maiya Samman Yatra in Rajnagar

सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर दुर्गा मैदान में आयोजित मांइया सम्मान यात्रा की जनसभा को सम्बोधित करते हुए गाण्डेय विधायक व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड अलग राज्य होने के बाद पहली बार अगर किसी ने आधी आबादी को सम्मान देने का काम किया तो वह हेमंत सोरेन ही हैं। हेमंत सोरेन ने राज्य के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से पूछा क्या मांइया सम्मान योजना से आप खुश हैं, भीड़ से दोनों हाथ उठाए महिलाओं की तरफ से खुश हैं की आवाज आती है। फिर बात को आगे बढ़ाते हुए कल्पना ने हेमंत सरकार द्वारा राज्य के लोगों के लिए चलाई जा रही दो सौ यूनिट फ्री बिजली, बकाया बिजली माफ़ी, केसीसी माफ़ी योजना, सावित्री बाई फुले समृद्धि योजना, गुरूजी क्रेडिट कार्ड जैसे उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले समृद्धि योजना के तहत आठवीं से 12वीं तक चालीस हजार रूपये दे रही है, ताकि बेटियों की पढ़ाई आर्थिक स्थिति के कारण न रुके। उन्होंने आगे जनता को भाजपा के झूठ प्रपंच सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव आने वाले हैं। भाजपा के बड़े बड़े नेता दूसरे राज्यों से हेलीकाप्टर व जहाजों से आएंगे और आपको बरगलाने का काम करेंगे।उनके झूठी बातों में फंसना नहीं है।कल्पना ने कहा कि एक तरफ भाजपा में राज्य के सभी पूर्व मुख्यमंत्री हैं।जबकि हेमंत अकेले हैं। लेकिन आपका आशीर्वाद हेमंत दा के साथ है और वे फिर मुख्यमंत्री बन कर आपकी सेवा करेंगे। भाजपा ने हेमंत सोरेन को झूठे आरोप में जेल में डाला।वहीं कार्यक्रम को मंत्री बेबी देवी, सांसद जोबा माझी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शुभेंदु महतो, युवा जिलाध्यक्ष डब्बा सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हंसदा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं कार्यक्रम में डीसी, एसपी सहित पुरी प्रसाशनिक अमला मौजूद रहा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

 

Share via
Share via