20260304 072508

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तनाव के बीच ईरान से बड़ी खबर : अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर!

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुन लिया है। मोजतबा, पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के सबसे बड़े बेटे हैं। अमेरिकी और इजरायली हमलों में अली खामेनेई की मौत के बाद उत्तराधिकार को लेकर उठ रही अटकलों पर विराम लग गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोजतबा का चुनाव ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मजबूत दबाव में हुआ। हालांकि मोजतबा कोई उच्च स्तरीय धार्मिक नेता नहीं माने जाते, लेकिन उनकी पृष्ठभूमि में IRGC का समर्थन निर्णायक रहा।

ईरान की इस्लामिक रिपब्लिक ने हमेशा वंशानुगत शासन की आलोचना की है और खुद को ‘निष्पक्ष इस्लामी व्यवस्था’ के रूप में पेश किया है। ऐसे में पिता से बेटे की सत्ता हस्तांतरण कई सवाल खड़े कर रहा है। पिछले साल अली खामेनेई ने उत्तराधिकारियों की सूची में मोजतबा का नाम शामिल नहीं किया था। शिया धार्मिक परंपरा में भी पिता से बेटे को सीधे सत्ता सौंपना सामान्य नहीं माना जाता।

अली खामेनेई की मौत के बाद तेहरान में अस्थिरता का माहौल था। युद्ध के बीच यह फैसला ईरान की आंतरिक राजनीति और क्षेत्रीय तनाव को और गहरा कर सकता है। मोजतबा खामेनेई को लंबे समय से ‘शैडो पावर’ के रूप में देखा जाता रहा है, जो अब औपचारिक रूप से सबसे शक्तिशाली पद पर आसीन हो गए हैं।

Share via
Share via