20251210 184844

मोरक्को: फेज़ शहर में दो इमारतें ढहीं, 19 की मौत, कई अब भी मलबे में दबे होने की आशंका

मोरक्को: फेज़ शहर में दो इमारतें ढहीं, 19 की मौत, कई अब भी मलबे में दबे होने की आशंका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फेज़ (मोरक्को) | 10 दिसंबर मोरक्को के ऐतिहासिक शहर फेज़ में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के अल-मस्सीरा इलाके में स्थित अल-मुस्तक़बल मोहल्ले में दो चार मंजिला रिहायशी इमारतें अचानक ढह गईं। ताजा आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16 लोग घायल हैं। बचाव कार्य अभी भी जारी है और मलबे के नीचे और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं, जिससे यह त्रासदी और भी दर्दनाक हो गई है।

हादसा कब और कैसे हुआ?

स्थानीय समयानुसार 9 दिसंबर की रात करीब 11 बजे के आसपास यह हादसा हुआ। दोनों इमारतें 40 साल से ज्यादा पुरानी बताई जा रही हैं और इनमें पहले से दरारें पहले से ही दिखाई दे रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले तेज आवाज आई और उसके तुरंत बाद पूरी इमारतें भरभरा कर गिर पड़ीं।बचाव कार्यहादसे की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस, दमकल विभाग, पुलिस और सेना की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। रात भर क्रेन, जेसीबी और स्निफर डॉग की मदद से मलबा हटाने का काम चलता रहा। घायलों को फेज़ यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आसपास की अन्य इमारतों को खाली करा लिया गया है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।इस साल फेज़ में दूसरा बड़ा हादसायह फेज़ में इस साल का दूसरा बड़ा इमारत ध्वस्त होने का मामला है। मई 2025 में भी शहर के एक अन्य इलाके में इमारत गिरने से 10 लोगों की जान गई थी। मोरक्को में पुरानी इमारतों का संकट गंभीर बना हुआ है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में करीब 38,800 इमारतें किसी भी समय ढहने के खतरे में हैं।

राजपरिवार व सरकार की प्रतिक्रिया

मोरक्को के शाह मोहम्मद षष्ट् ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। सरकार ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।फेज़ मोरक्को का दूसरा सबसे बड़ा और यूनेस्को विश्व धरोहर शहर है। यह शहर 2025 अफ्रीका कप ऑफ नेशंस और 2030 फीफा विश्व कप की मेजबानी भी करने वाला है।बचाव अभियान अभी भी जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

Share via
Share via