20250730 214312

मोटर वर्क्स यूनियन ने सड़क दुर्घटना में मृत सह-चालक के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : मोटर वर्क्स यूनियन ने सड़क दुर्घटना में मृत बस के सह-चालक रोशन मिंज के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बुधवार को यूनियन के पदाधिकारियों ने मृतक के परिवार से मुलाकात की और इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

यूनियन के अध्यक्ष दिलीप तिर्की, राजेंद्र सिंह, मो. रुफी, सुरजीत सिंह, विजय प्रसाद, मुस्ताक और बॉबी मृतक रोशन मिंज के घर पहुंचे। इस दौरान यूनियन ने रोशन की पत्नी रेजीना मिंज को 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। दिलीप तिर्की ने कहा कि स्वर्गीय रोशन मिंज की मृत्यु एक अपूरणीय क्षति है। वे एक जिंदादिल इंसान थे, जो हर किसी के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे। मोटर वर्क्स यूनियन इस परिवार के साथ हर तरह की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व मूनलाइट नामक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण सह-चालक रोशन मिंज की असमय मृत्यु हो गई थी। यूनियन के इस कदम से मृतक के परिवार को आर्थिक और भावनात्मक सहारा मिला है।

Share via
Share via