नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एक्टिव पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री! JDU से राज्यसभा टिकट लगभग तय
पटना: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में एनडीए गठबंधन ने अपनी रणनीति और उम्मीदवारों की सूची लगभग अंतिम रूप दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा, जदयू और सहयोगी दलों ने जातीय समीकरण, स्टार पावर और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखकर बड़े नाम चुने हैं। सबसे बड़ी और दिलचस्प खबर यह है कि जदयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राज्यसभा भेजने की तैयारी पक्की हो चुकी है, जिससे उनकी सक्रिय राजनीति में एंट्री हो जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एनडीए का लक्ष्य बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटें जीतना है, और इस बार गठबंधन में मजबूत दावेदारी दिख रही है। भाजपा के दो सीटों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार जैसे मजबूत नाम सामने आए हैं, जबकि आरएलएम से उपेंद्र कुशवाहा को फिर से मौका मिल सकता है। जदयू की ओर से निशांत कुमार के अलावा रामनाथ ठाकुर जैसे नेता भी चर्चा में हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि नीतीश के बेटे की एंट्री ‘होली का तोहफा’ साबित हो सकती है।
जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने संकेत दिए हैं कि निशांत कुमार को जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, और राज्यसभा उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत का बेहतरीन मंच होगा। यह कदम पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। एनडीए नेता दावा कर रहे हैं कि विपक्ष के बावजूद सभी पांच सीटें गठबंधन के खाते में जाएंगी।
राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को प्रस्तावित हैं, और नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च है। क्या निशांत कुमार की एंट्री बिहार की सियासत में नया मोड़ लाएगी? राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा जोरों पर है!

















