अब बिहार में भी एनडीए साफ होगा.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बेरमो विधानसभा महागठबंधन के प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह के पक्ष में सूबे के मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन ने दुग्दा फुटबॉल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड में एनडीए पूरी तरह से साफ हो गयी है अब बिहार में साफ होने का कगार पर है.
बिहार में तीन तिहाई से महागठबंधन की जीत होगी, साथ ही उन्होंने कहा कि जब मेरी सरकार थी उस समय गरीबों को 10रु में धोती साड़ी लूंगी देने के काम किया जा रहा था, लेकिन जैसे ही एनडीए की सरकार बनी गरीबों की इस योजना को बंद करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि रेलवे, कोयला खान, समेत सभी सरकारी उद्योगों को निजी करण कर अडानी और अंबानी के हाथों में बेचने की तैयारी में मोदी सरकार है. उन्होंने कहा जेएमएम छोड़कर जो विधायक भागकर भाजपा में गए है अब भी वक्त है वापस पार्टी में आ जाएं क्योंकि अब भाजपा कहीं नजर आने वाली नही है.

















