20210213 140302

मालगाड़ी की चपेट में आकर एक व्यक्ति हुआ जख्मी.

गिरिडीह : गिरिडीह के रेलवे स्टेशन में शनिवार की सुबह मालगाड़ी के चपेट में आने से एक व्यक्ति बाल-बाल बचा। हालांकि मालगाड़ी के बोगी से मामूली रुप से जख्मी हो गया। स्टेशन रोड और झरियगादी के युवक रूपेश रजक, झामुमो नेता रॉकी सिंह, राजू यादव और जैकी समेत अन्य युवकों ने ही जख्मी व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल भेजवाया। घटना सुबह साढ़े सात बजे के करीब का बताया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी मिलने के बाद जख्मी राजेन्द्र महतो का भाई गुनगुल महतो भी अस्पताल पहुंचे। और भाई को बचाने वाले युवकों के प्रति आभार जताया। जानकारी के अनुसार गांडेय के अम्बाताण्ड के पत्थरोडीह के रहने वाले 50 वर्षिय राजेन्द्र महतो झरियगादी के एक खटाल में ही काम करते है। शनिवार की सुबह शौच के लिए खटाल से कुछ दूर पर तालाब जा रहे थे। इसी दौरान गिरिडीह स्टेशन से हर रोज की तरह मालगाड़ी गुजर रहा था।

कान से कम आवाज़ सुनाई देने के कारण राजेन्द्र महतो को मालगाड़ी की आवाज़ सुनाई नही पड़ा। लिहाज़ा, राजेन्द्र महतो मालगाड़ी के चपेट में आ गया। गनीमत रहा कि मालगाड़ी से झटका लगने के बाद 50 वर्सिया राजेन्द्र महतो दूसरे पटरी पर गिर गया। इसे राजेन्द्र की जान बाल-बाल बच गया। घटना के वक़्त यही युवक स्टेशन में मोर्निंग वॉक कर रहे थे। इस दौरान जख्मी राजेन्द्र महतो पर नज़र पड़ने पर इन युवकों ने उन्हें तुरंत 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां राजेन्द्र का इलाज चल रहा है।

गिरिडीह, दिनेश

Share via
Share via