20260220 174231

पलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई: दीदी बाड़ी योजना में 6000 रुपये रिश्वत लेते रोजगार सेवक सुनील कुमार रंगे हाथ गिरफ्तार, जेल भेजा

पलामू : भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड में चल रहे सख्त अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पलामू इकाई ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। छतरपुर प्रखंड के सिलदाग पंचायत में तैनात रोजगार सेवक सुनील कुमार को शुक्रवार को 6000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह इस वर्ष एसीबी पलामू का चौथा सफल ट्रैप केस है, जो भ्रष्टाचारियों पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्या था पूरा मामला?

छतरपुर प्रखंड के सिलदाग गांव में दो महिलाओं के नाम से दीदी बाड़ी योजना के तहत ग्राम सभा से प्रस्ताव पास हुआ था। योजना की स्वीकृति और लाभ दिलाने के एवज में रोजगार सेवक सुनील कुमार ने लाभुकों से 6000 रुपये की घूस मांगी।

लाभुक घूस देकर योजना का लाभ लेना नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने एसीबी पलामू कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। टीम ने लाभुक के साथ मिलकर शुक्रवार को सिलदाग पहुंचकर ऑपरेशन चलाया।

जैसे ही आरोपी सुनील कुमार ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मेदिनीनगर स्थित एसीबी कार्यालय लाकर सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं और दोपहर करीब 4 बजे उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एसीबी की कार्रवाई पर क्या बोला?

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। लाभुकों को बिना किसी रिश्वत के सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, और घूसखोरों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share via
Share via