20250930 222939

पलामू पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

SNSP Meternal Poster page 001

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलामू जिले के मनातू थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया। इस ऑपरेशन में भारी मात्रा में विदेशी शराब, एक वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

Banner Hoarding

पुलिस को सुबह 8:15 बजे गुप्त सूचना मिली कि एक ग्रे रंग की मारुति सुजुकी इको कार (रजि. नं. JH01CS-2171) के जरिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निर्मल उराँव के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने मनातू थाना गेट के सामने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। सुबह 9:30 बजे संदिग्ध वाहन को रोका गया, जिसमें चालक और एक अन्य व्यक्ति सवार थे।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

वाहन की तलाशी के दौरान बीच के हिस्से में चादर से ढकी 14 पेटियां मिलीं। तस्करों ने दावा किया कि पेटियों में अंडे हैं, लेकिन जांच में पेटियों में सीलबंद विदेशी शराब की बोतलें पाई गईं। तस्करों के पास शराब की ढुलाई का कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

मनातू थाना में कांड संख्या 63/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें IPC की धारा 274, 275, 317(5), 3(5) और झारखंड उत्पाद शुल्क अधिनियम की धारा 47(a) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। अन्य संलिप्त तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

पलामू पुलिस ने जनता से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना नजदीकी थाने में दें। पुलिस ने ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकल्प दोहराया है।

1

Share via
Share via